अगले हफ्ते सगाई मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, जल्द रचाने वाले हैं शादी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल हैं और अक्सर दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ काफी समय और काफी लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ऐसी खबर मिली है कि अगले हफ्ते सगाई करने वाले हैं। आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के बीच प्रेम की कहानी के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होते हैं और अक्सर उनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल रहती है।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर पावर कपल ने कहा है। अब ऐसी खबर आ रही है कि दोनों ने अपने हाथों को नया नाम देने का फैसला लिया है और बहुत जल्दी आ कपल रजिस्ट्रेशन करने वाला है।
पेरिस में दोनों की सगाई होगी
ट्रेड विशेषज्ञ उमर संधू ने ट्विटर अकाउंट पर एक जानकारी शेयर की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया काफी चर्चा में है। उमैर ने मलाइका और अर्जुन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ब्रेकिंग न्यूज, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई करने वाले हैं।’ उमर के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर इस स्टार कपल की शादी की चर्चा जोर पकड़ रही है। हालांकि कितनी सच्चाई है और इस खबर पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।
2019 से डेट कर रहे हैं
सगाई की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जोरदार हंसी मजाक करते हुए दिख रहे हैं और साथ ही अर्जुन की बहन सोनम कपूर भी इस तस्वीर का हिस्सा हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने बयान में लिखा ‘आपकी मुस्कान और हंसी बेहद संक्रामक है’। बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्तों को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सावर्जनिक किया था